कोहरे के कारण हुआ भीषण सड़क हादसा,हरियाणा रोडवेज की दो बसों के बीच भिड़ंत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के धंतोड़ी गांव के पास नेशनल हाईव पर कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। यहां घने कोहरे के कारण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के धंतोड़ी गांव के पास नेशनल हाईव पर कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। यहां घने कोहरे के कारण हाईवे पर दर्जनों वाहन एक दूसरे से भिड़ गए। हालांकि हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी वो देर से पहुंची। हादसे के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया।

दो बसें आपस में भिड़ी

तो वहीं घरौंदा में घने कोहरे के कारण हरियाणा रोडवेज की दो बसें आपस में भिड़ गईं। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तो वहीं इस हादसे में रोडवेज परिचालक भी गंभीर रुप से घायल हुआ है। आसपास के लोगों और पुलिस कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

बाइक को पीछे से कार ने टक्कर मारी

इसके साथ ही चंडीगढ़ हाईवे पर एक सड़क हादसे में मोहाली के गांव मियांपुर की 5 वर्षीय मनरीत की मौत हो गई। जबकि उसके पिता चरणाराम व माता पिंकी घायल हो गए। दोनों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहै कि पेहवा जा रहे परिवार की बाइक को पीछे से कार ने टक्कर मारने से दुर्घटना हुई। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस की कार्रवाई के आधार पर बलदेवनगर थाने में कार के अज्ञात चालक पर केस किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बतादें कि कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *