FSSAI की डाबर कंपनी पर सख्ती, ‘100% शुद्ध’ दावे वाले कई खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक

दिल्ली,  4 अगस्त खाद्य सुरक्षा नियामक यानि कि FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने डाबर इंडिया के कई खाद्य उत्पादों की बिक्री…

डाबर

दिल्ली,  4 अगस्त

खाद्य सुरक्षा नियामक यानि कि FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने डाबर इंडिया के कई खाद्य उत्पादों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई कंपनी द्वारा अपने उत्पादों पर ‘100% शुद्ध’, ‘100% नेचुरल’ और ‘100% ऑर्गेनिक’ जैसे दावे किए जाने के बाद की गई है।

FSSAI के अनुसार, कंपनी की वेबसाइट पर सूचीबद्ध कई उत्पादों पर ‘100% Natural’, ‘100% Pure’, ‘100% Purity Guaranteed’, ‘100% Organic’ और ‘100% Tender Coconut Water’ जैसे दावे किए गए थे, जो फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स रेगुलेशंस, 2018 का उल्लंघन हैं।

FSSAI का कहना है कि इस तरह के ‘100%’ दावे केवल उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए होते हैं। डाबर कंपनी को ऐसे उत्पादों पर तुरंत बिक्री रोक और 15 दिन के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट देने को कहा है।

इन उत्पादों पर हुई कार्रवाई

FSSAI के निर्देश के दायरे में आने वाले उत्पादों में ऑर्गेनिक शहद,गाय का घी व ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर, होममेड नारियल का दूध और तिल के तेल समेत कईं अन्य खाद्य उत्पाद, जिन पर ‘100%’ के दावे किए गए थे, उन्हें शामिल किया गया है।

FSSAI ने यह भी बताया कि कंपनी को पहले भी ऐसे भ्रामक दावों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किए जाने पर अब सख्त कार्रवाई की गई है।FSSAI ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को सही और पारदर्शी जानकारी मिलनी चाहिए।

 अन्य खबरें जानें-

पंजाब में खनन कार्य पूरी तरह डिजिटल: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब माइनिंग मैनेजमेंट सिस्टम (पी.एम.एम.एस) पोर्टल का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *