यमुनानगर,1 अक्तूबर
हरियाणा के यमुनानगर में धान उत्पादक किसानों के साथ मिलकर भारतीय किसान यूनियन ने यमुनानगर जिला सचिवालय के सामने स्थित अनाज मंडी पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानोँ ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
अभी तक 50% से ज्यादा पोर्टल नहीं हुए मैच
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुनदियाना का कहना है कि अधिकारियों को समय रहते पोर्टल का मैच करना चाहिए था, लेकिन अभी तक नहीं किया ,यह सरकार की ड्यूटी थी, जिसमें लापरवाही भरती गई। किसान परेशान हुए ।उन्होंने कहा कि अभी तक भी 50% से ज्यादा पोर्टल मैच नहीं है, जिसके चलते किसानों को धान लाने और बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दो दिन में हो समस्या का समाधान
यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अपनी धान जिला सचिवालय में लाकर गिराएंगे।किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ व कृषि मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए दोनों के पुतले जलाए और पोर्टल मिसमैच को की समस्या को तुरंत दूर किए जाने की मांग की।
अन्य खबरें जानें –



