Parliament House: संसद का नया मेन्यू; रागी इडली से ग्रिल्ड चिकन तक, सांसदों के लिए स्वास्थ्यवर्धक विकल्प

Parliament’s new menu: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (OM Birla) ने संसद में स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है. अब सांसदों, अधिकारियों…

Parliament’s new menu: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (OM Birla) ने संसद में स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है. अब सांसदों, अधिकारियों और आगंतुकों के लिए संसद की कैंटीन में रागी बाजरा इडली, ज्वार उपमा और ग्रिल्ड मछली जैसे स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध होंगे.

संसद में कामकाज की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अब सांसदों, अधिकारियों और आगंतुकों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की योजना बनाई है. इसके तहत संसद की कैंटीन के मेन्यू में अब रागी बाजरा इडली, ज्वार उपमा, मूंग दाल का चीला और उबली सब्जियों के साथ ग्रिल्ड मछली जैसे कई स्वास्थ्यवर्धक आहार उपलब्ध कराए जाएंगे.

मोटा अनाज को प्राथमिकता
प्रत्येक व्यंजन को इस तरह से तैयार किया गया है कि उसमें कार्बोहाइड्रेट, सोडियम और कैलोरी कम हों, जबकि आवश्यक पोषक तत्व अधिक हों. मेन्यू में कहा गया है कि प्रत्येक व्यंजन को उच्चतम पोषण मानकों के अनुसार तैयार किया जाता है. इसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष, 2023 के खाद्य पदार्थों को प्रमुखता दी गई है.

मेन्यू में ग्रिल्ड चिकन और फिश
मेन्यू के मुख्य आकर्षणों में सांबर के साथ रागी बाजरा इडली (270 किलो कैलोरी), ज्वार उपमा (206 किलो कैलोरी) और बिना चीनी की मिक्स बाजरा खीर (161 किलो कैलोरी) शामिल हैं.

संसद की कैंटीन में अब ग्रीन और हर्बल चाय, मसाला सत्तू और गुड़ के स्वाद वाला आम पन्ना जैसे स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे. यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मोटापे से निपटने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयास के आह्वान के बाद की गई है. इसके अलावा, लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की भी पहल की है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *