न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : किसी शो को पॉपुलर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत कंट्रोवर्सी की होती है। दरअसल ये पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है। फिर चाहे बात किसी फिल्म को रिलीज करने की हो या टीवी शो की, कई जगह देखा गया है कि कंट्रोवर्सी के साथ फिल्म या शो को जोड़ दिया जाता है। कुछ ऐसा ही फेमस शो ‘बिग बॉस’ के साथ भी रहा है। हर सीजन में बिग बॉस शो के साथ कंट्रोवर्सी जुड़ जाती है। जल्द ही बिग बॉस शो का सीजन 11 शुरू होने वाला है। आप भी देखिए बिग बॉस के कंटेस्टेंट जो इस सीजन में शामिल हो सकते हैं।
रानी चटर्जी : बिग बॉस के सीजन 11 में शामिल होने वालों में सबसे पहला नाम रानी चटर्जी का है। भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार रानी बोल्ड और बिंदास रोल को लेकर काफी फेमस हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने बिग बॉस में शामिल होने के लिए हामी भर दी है।
नवप्रीत बांगा : नवप्रीत को शायद आप नहीं पहचानते होंगे, अच्छा हम आपकी मदद करते हैं। नवप्रीत प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल हैं और इस वजह से वो सोशल साइट्स पर काफी लोकप्रिय हैं। नवप्रीत को भी बिग बॉस में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है।
ढिंचैक पूजा : अपने गानों और स्टाइल को लेकर धमाल मचाने वाली ढिंचैक पूजा भी बिग बॉस के सीजन 11 में शामिल होंगी। ढिंचैक पूजा भी कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होंगी और उम्मीद की जा रही है कि उनके शामिल होने से शो में जरूर धमाल मचेगा।
नीति टेलर : टीवी पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करवा चुकी एक्ट्रेस नीति टेलर का नाम भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट में शामिल है। टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में अपने रोल से लोगों के बीच फेमस हो चुकी नीति जल्द ही बिग बॉस में धमाल मचाने वाली हैं।
सना सईद : करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से बॉलीवुड में करियर आगाज करने वाली सना भी इस बार बिग बॉस के घर में रहेंगी। सना फिल्म ‘स्टूडेंट्स ऑफ द इयर’ में भी जबरदस्त काम किया था। इसके अलावा वो ‘नच बलिये’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आई थीं।
निया शर्मा : टीवी सीरियल ‘जमाई राजा’ से अपनी पहचान बनाने वाली निया अपने सेक्सी और बोल्ड इमेज के लिए फेमस हैं। सोशल साइट्स पर बोल्ड फोटो शेयर करने के कारण निया अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रेटी में भी शामिल हैं।
सीजेन खान : ‘कसौटी जिंदगी की’ में दमदार अदाकारी करने वाले सीजेन खान के भी बिग बॉस के 11 वें सीजन में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन सीजेन ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। हालांकि अभी तक उनके शामिल नहीं होने पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है।
निकितिन धीर : कहा जा रहा है कि निकितिन धीर भी बिग बॉस के सीजन 11 में शामिल होने वाले हैं। मतलब साफ है कि इस बार भी कोशिश है कि खूब धमाल किया जाए और कंट्रोवर्सी से टीआरपी बटोरी जाए, लेकिन ये आने वाला वक्त ही बताएगा कि शो को कितनी लोकप्रियता मिलती है।








