गुप्तांग में हवा भरकर साथी कर्मचारियों ने की मजदूर की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी जिले के बावल इलाके में पैरामाउंट कंपनी में मशीन बंद करने की बात को लेकर तन मजदूरों ने अपने साथी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी जिले के बावल इलाके में पैरामाउंट कंपनी में मशीन बंद करने की बात को लेकर तन मजदूरों ने अपने साथी की बेरहमी से पिटाई की। जब पिटाई से भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों की ओर से की गई युवक की हत्या के तरीके के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। फैक्ट्री में काम कर रहे मुकेश यादव ने बताया कि उनका भांजा मोहित भी उनके साथ फैक्ट्री में काम करता था। तीन दिन पहले मोहित की वहां काम करने वाले तीन दूसरे युवकों के साथ लड़ाई हुई थी। मोहित के साथ काम करने वाले मजदूर विष्णु ने बताया कि तीन दिन पहले मशीन बंद करने की बात को लेकर मोहित का वहां काम कर रहे तीन दूसरे मजदूरों के साथ झगड़ा हो गया था।rewari murderउस दौरान तीनों मजदूरों ने मोहित के साथ मारपीट करते हुए बाद में हवा भरने वाले प्रेशर पाईप से उसके गुप्तांग में हवा भर दी थी, जिससे मोहित के अंगों ने काम करना बंद कर दिया। मोहित को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को अभी तीन लोगों के नाम दिए गए है।
rewari murderफिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि कंपनी मैनेजमेंट की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मामले में कंपनी प्रबंधन मीडिया के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। खैर देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस अब इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *