ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वैष्णो देवी के धाम में बर्फबारी होने के बाद देवी का धाम काफी आकर्षित हो गया है।
इस बर्फबारी के कारण जहां वैष्णो देवी के धाम में ठंड़ बढ़ गई है वहीं दूसरी तरफ चॉपर सेवा और बैटरी कार सेवा को भी बंद कर दिय गया है।
जानकारी अनुसार मौसम में बदलाव आने के बाद ही चॉपर सेवा शुरू की जाएगी। पर माता के भक्त बर्फबारी का आनंद उठाते हुए सामान्य रूप से भवन की और बढ रहे है।
18 मार्च से नवरात्रे शुरू होने वाले है इसलिए भवन को फूलों से सजाया जा रहा है। नवरात्रों के कारण माता के भवन में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के भी आसार है।



