हरियाणा के परिवहन मंत्री की भतीजी बताकर महिला करती थी ठगी, ऐसे दबोची

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक पुलिस ने एक महिला के खिलाफ परिवहन मंत्री के नाम पर पैसे ठगने को लेकर मामला दर्ज किया है। आरोपित…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक पुलिस ने एक महिला के खिलाफ परिवहन मंत्री के नाम पर पैसे ठगने को लेकर मामला दर्ज किया है। आरोपित महिला की पहचान पूनम मान बुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूनम मान बुरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406,506 के तहत मामला दर्ज किया है।
panchkula arrest

दरअसल, आरोपित पूनम खुद को हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार की भतीजी बताकर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपयें एंठने का काम करती थी। इस बात की शिकायत पीड़ित सोमवीर ने पुलिस को दी और बताया कि कैसे आरोपी पूनम ने पहले उससे डेढ़ लाख, फिर चार लाख रुपए और फिर 2 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।

वहीं, पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के पास जाल साज महिला की फोन रिकॉर्डिंग और पैसे ट्रांसफर करने के सबूत भी हैं, जिनके आधार पर ही मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही पूनम को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *