Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-32ए निवासी अनिल प्रकाश दुबे के साथ ऑनलाइन निवेश में ठगी का मामला सामने आया है. अनिल को 12 मई 2025 को एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को टाटा कैपिटल कंपनी का प्रतिनिधि बताकर शेयर बाजार में निवेश करने और अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया. इस झांसे में आकर अनिल ने 6.67 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है.
उसने कहा कि वे बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों से सस्ते दामों पर शेयर खरीदते हैं और ऊंचे दामों पर बेचते हैं, जिससे होने वाले मुनाफे का 5 से 10% हिस्सा इन्वेस्टर्स को मिलता है. आरोपी ने अनिल को लालच देते हुए कहा कि उनके साथ पहले से कई लोग जुड़ चुके हैं, जिन्हें अच्छा फायदा हो रहा है। ”
अनिल ने झांसे में आकर कुल 6.67 लाख रुपये निवेश कर दिए, जिसके बाद आरोपी ने उनसे संपर्क तोड़ लिया। इस मामले में सेक्टर-17 साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें धोखाधड़ी और अन्य संबंधित अपराध शामिल हैं.
मामले की जांच
पुलिस को अनिल ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक वॉट्सऐप लिंक आया और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने को कहा गया. दुबे ने लिंक खोलकर उसमें मांगी गई जानकारी भर दी. रजिस्ट्रेशन के बाद झांसा दिया गया कि इन्वेस्टमेंट से जल्द अच्छा रिटर्न मिलेगा.
इस लालच में आकर उसने कुल 6,67,000 हजार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए. जिसके बाद उसे 1500 रुपए का मुनाफा भी भेजा गया ताकि भरोसा बढ़े, लेकिन जब दुबे ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने कहा कि पहले पैसे जमा करने पड़ेंगे क्योंकि ये नियम है, तभी आप अपने पैसे निकाल सकते हो.
साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई
साइबर अपराध के मामलों में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर रही है. लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



