ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक युवती को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार युवती पर तलाक का केस चल रहा था इसके बावजुद वो दूसरे लड़के और उसके परिवार को धोखे में रख कर शादी कर रही थी।
पर इसकी जानकारी जब पुलिस को लगी तो उन्होने मौके पर पहुंच कर युवती और उसके परिवारवालों को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती की पहली शादी हरियाणा के गांव हुमायूँ खेड़ा में हुआ था। युवती जब दूसरी शादी करने जा रही थी तो इसकी जानकारी पहले पति के भाई को लग गई।
जिसके बाद उन्होने पुलिस को सारी घटना के बारें में बता दिया। फिलहाल पुलिस ने जिस लड़के के साथ युवती शादी करवा रही थी उसके बयानों के आधार पर युवती और उसके परिवारवालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।


