ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: समाज में के लोगों में अंधविश्वास इतना बढ़ चुका है कि वो किसी को भी भगवान का रूप देकर उसको पूजने लगते है पर जिनको लोगों को भगवान बनाते है वो उनके साथ धोखा करते है और अंधविश्वास की आड़ में ऐसे काम कर देते है जिसको जानने के बाद लोगों की आंखों पर से पर्दा तो हट जाता है पर वो पछताने के अलावा कुछ और नहीं कर पाते है।
ऐसा ही एक और बाबा के कारनामे सामने आए है। मामला फरीदाबाद का बताया जा रहा है जहां की एक कॉलोनी का बाबा खुद को बाला जी का भक्त बताता था पर उसी की एक 16 साल की भक्त ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी अनुसार एक 16 साल की युवती परेशान होकर इस बाबा के पास पहुंची थी। धीरे धीरे पाखंडी बाबा ने उसको अना जाल में फंसाया और अपनी बातों में उलझा लिया।
जिसके बाद बाबा ने अपनी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पाखंडी बाबा ने महिला के 4 लाख रूपयों को भी अपने कब्जे में कर रखा है। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर पाखंडी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने मामले पर सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।


