ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किसानों की कर्ज माफी को लेकर किए जा रहे समागमों की कड़ी के तहत 12 अप्रेल को होने वाले भवानीगढ़ में विशाल कर्जा मुक्त सर्टिफिकेट वितरण समागम के तहत संगरूर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम छोरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 12 अप्रेल को होने वाले इस समागम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं | उन्होंने कहा कि यह पंजाब का अबतक का सबसे बड़ा कर्ज मुक्ति सर्टिफिकेट वितरण समागम होगा जिसमें मुख्यमंत्री साढ़े चार करोड़ से ज्यादा के कर्ज मुक्ति सर्टिफिकेट रुपनगर फतेहगढ़ साहब मोहाली पटियाला बरनाला और संगरूर के किसानों को वितरण करेंगे | उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्किंग ट्रैफिक रूल सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं और किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी गई | उन्होंने कहा कि किसानों को इस समागम में कोई असुविधा ना आए इसके लिए भी प्रशासन ने पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं |
Watch Video
https://youtu.be/0VktTddPgXc
