सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा चौथा वार्षिक धार्मिक समागम

चंडीगढ़, 20 जनवरीः पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय-1 के गुरुद्वारा साहिब में चौथा वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित…

चंडीगढ़, 20 जनवरीः पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय-1 के गुरुद्वारा साहिब में चौथा वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित किया गया।

दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नए साल की आमद के अवसर पर आयोजित इस समागम में श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई सरूप सिंह जी के जत्थे द्वारा रसमयी कीर्तन किया गया। इससे पहले श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। सरबत के भले के लिए अरदास की गई। इस अवसर पर गुरु का लंगर अटूट वितरित किया गया।

धार्मिक समागम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह खुड्डियां तथा  हरदीप सिंह मुंडियां, आप के जनरल सेक्रेटरी और मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू, लोक संपर्क विभाग के सचिव रामवीर, आम राज प्रबंध के सचिव  गौरी प्राशर जोशी, स्पेशल डीजीपी अमरदीप सिंह राय, मुख्यमंत्री के ओएसडी (मीडिया) अमनजोत सिंह तथा डायरेक्टर मीडिया कम्युनिकेशन अनिल सैनी, लोक संपर्क विभाग के डायरेक्टर डॉ. अक्षिता गुप्ता, अतिरिक्त डायरेक्टर संदीप सिंह गढ़ा तथा डिप्टी सेक्रेटरी दीपांकर गर्ग, आम राज प्रबंध के संयुक्त सचिव तेजदीप सिंह सैनी, एडीओ-1 सुखविंदर सिंह, राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत सिंह संधू और डॉ निर्मल जौरा ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज की।

इस धार्मिक समागम में पंजाब सिविल सचिवालय-1, पंजाब सिविल सचिवालय-2, सी.आई.एस.एफ. तथा पंजाब विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित लोक संपर्क विभाग के मौजूदा तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों और मीडिया कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विभाग के समूह स्टाफ द्वारा लंगर की सेवा स्वयं की गई।

दस्तारों का लंगर लगाया

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आयोजित धार्मिक समागम की विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर दस्तारों का लंगर विशेष रूप से लगाया गया। विभाग के पूर्व कर्मचारी तथा प्रवासी पंजाबी आलीशान नरूला द्वारा विशेष रूप से दस्तारों की सेवा निभाई गई और धार्मिक समागम के दौरान समूह स्टाफ ने रंग-बिरंगी दस्तारें सजाकर सेवा की।

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *