Congress Workers on Custody: एआई समिट टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ता पांच दिन की पुलिस हिरासत में

Youth Congress Workers on Custody: इंडियन यूथ कांग्रेस के जिन कार्यकर्ता़ओं ने एआई समिट में टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया था. चार अभियुक्तों को पांच…

Congress Workers on Custody: एआई समिट टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ता पांच दिन की पुलिस हिरासत में

Youth Congress Workers on Custody:

इंडियन यूथ कांग्रेस के जिन कार्यकर्ता़ओं ने एआई समिट में टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया था. चार अभियुक्तों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव को शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने सभी की ज़मानत याचिकाएं ख़ारिज कर दी.

आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पांच दिन की कस्टडी की मांग की. वहीं आरोपियों को वकील ने कहा कि कोई हिंसा नहीं हुई थी. वकील ने यह भी कहा कि वे पढ़े-लिखे लोग हैं और उनके पास डिग्री है. कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी दे दी है.

यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता शुक्रवार को एआई इम्पैक्ट समिट में टी-शर्ट उतारकर विरोध करने पहुंच गए थे. यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की, जिसके बाद पुलिस ने इनको हिरासत में ले लिया था. एआई समिट में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया था.

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पांच दिन की कस्टडी मांगी. पुलिस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नेताओं और जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में देश विरोधी नारे लगाए गए. उन्होंने पीएम के खिलाफ मैसेज वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी. भागे हुए दूसरे आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए उनकी कस्टडी जरूरी है. पुलिस ने कहा कि तीन पुलिसवाले घायल हुए और आरोपियों के मोबाइल फोन रिकवर करने की जरूरत है. जिससे वेरिफाई किया जा सके कि उन्हें फंडिंग मिली थी या नहीं. चार अलग-अलग जगहों से चार लोग एक साथ आए और टी-शर्ट प्रिंट कीं.

अन्य ख़बरें जानें-

Jammu -Kashmir IED: जम्मू-कश्मीर के सफापोरा-गांदरबल रोड IED मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को किया निष्क्रिय

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

By- Anil Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *