लुधियाना: दिल दहला देने वाली घटना, करंट लगने से 2 भाइयों सहित 4 लोगों की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में ईशवर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो भाईयों सहित 4 लोगों की मौत हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में ईशवर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो भाईयों सहित 4 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार घटना स्थान पर जन्मदीन मनाया जा रहा था। केक काटने के बाद रणजीत, सर्बजीत, अमरजीत और मंकुश चारों ऊपर छत पर चले गए।

dead

पुलिस का कहना है कि इन चारों में आपस में बहस हो गई थी। तो हाथापाही दौरान सर्बजीत छत के ऊपर से जा रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया। इसको बचाने के चक्कर में रणजीत फिर अमरजीत और मंकुश भी तारों की चपेट में आ गए।

family

बिजली की तारों की चपेट में आने के कारण चारों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही परिवार वालों को इस बात का पता चला तो घर में हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अगली कारवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *