Rajasthan Crime News: राजस्थान के करौली जिले के मेहंदीपुर बालाजी में एक बार फिर सनसनीखेज खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक आश्रम के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं. 12 जनवरी को देहरादून से एक परिवार मेहंदीपुर बालाजी स्थित राम कृष्ण आश्रम में रुका था, जिसमें माता-पिता, बेटा और बेटी शामिल थे.
मामले की सूचना टोडाभीम पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस उपखंड अधिकारी मुरारी लाल मीना, थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे. एक साथ चार लोगों के शव मिलने की खबर से आश्रम में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर टोडाभीम व करौली से जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय मौके पर पहुंचे.
घटना की जांच के बाद आधार कार्ड बरामद हुए और उनके जरिए चारों शवों की पहचान की गई. मृतकों की पहचान सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय (60), कमलेश (55), नितिन (32) और नीलम (25) निवासी रामपुर, देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है. जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि यह परिवार 12 जनवरी को मेहंदीपुर बालाजी आया था. चार में से दो बिस्तर पर और दो फर्श पर लेटे हुए थे. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



