मार्केटिंग बोर्ड के चार अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या है वजह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में मार्केटिंग बोर्ड के चार अधिकारियों पर गलत बिलों को लेकर गाज गिर गई है। विभाग ने चार अधिकारियों को सस्पेंड…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में मार्केटिंग बोर्ड के चार अधिकारियों पर गलत बिलों को लेकर गाज गिर गई है। विभाग ने चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार का यह मामला है और विभाग में करीब 6 लाख रुपये की जाली लगनी थी।

लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत के चलते 66 लाख रुपये का बिल बना दिया है। सोनीपत में रोहतक रोड पर बनी नई अनाज मंडी का निर्माण कार्य किया जा रहा है।  अब तक करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जिसमें छह लाख रुपये की जालियां लगाई जानी थी, लेकिन अधिकारियों ने 66 लाख बिल बना दिया।

मुख्यालय में जब अधिकारियों ने एमबी को चैक करना शुरु किया तो इस मामले का खुलासा हुआ कि बड़े स्तर पर घपला हुआ है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि 6 लाख के बिल की जगह 66 लाख का बिल बनाया गया है।इस मामले में जब अधिकारियों से बातचीत की गई तो किसी से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिसके बाद एक साथ ही चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *