Online Desk/LivingIndiaNews: पटियाला सरहिंद रोड के नजदीक एक सड़क हादसा हुआ । जो गाड़ी हादसे का शिकार हुई है उसमें करीब 7 लोग बैठे थे , जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई , मरने वालों में पति-पत्नी और दो छोटे बच्चे शामिल हैं । जबकि हादसे में घायल 3 लोगों को श्री फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पतल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से एक बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है । यह लोग हरियाणा से किसी निजी प्रोग्राम से लुधियाना की ओर जा रहे थे , अचानक आंख लगने से गाड़ी का संतुलन बिगड जाने से यह हादसा हुआ मरने वाले लुधियाना के Dugri के रहने वाले हैं ।
सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
पति-पत्नी और दो छोटे बच्चों की मौत
तीन लोग घायल, एक बच्चे की हालत नाजुक
कार में सवार थे 7 लोग

