सीमा पर युद्ध जैसे हालात, पाकिस्तानी गोलाबारी में कैप्टन समेत चार भारतीय जवान शहीद, आर्मी का मुंहतोड़ पलटवार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पाकिस्तान की तरफ से LOC पर जारी भारी गोलाबारी में चार भारतीय जवान शहीद हो गए। जम्मू और कश्मीर के राजौरी स्थित…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पाकिस्तान की तरफ से LOC पर जारी भारी गोलाबारी में चार भारतीय जवान शहीद हो गए। जम्मू और कश्मीर के राजौरी स्थित भिंबेर गली सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से रविवार से जारी गोलीबारी में सेना के कैप्टन कपिल कुंडू, हवलदार रोशन लाल, रायफलमैन शुभम सिंह और राम अवतार शहीद हो गए। पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार के साथ ही मिसाइल और ऑटोमेटिक हथियारों ने जबरदस्त फायरिंग जारी है। अचानक पाकिस्तान की तरफ से शुरू हुए गोलाबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान आर्मी के कई पोस्ट को तबाह कर दिया गया है। अभी भी लाइन ऑफ कंट्रोल पर फायरिंग जारी है।

सुरक्षा के चलते 84 स्कूल बंद करने का आदेश जारी

पाकिस्तान की तरफ से जारी गोलाबारी से लाइन ऑफ कंट्रोल पर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। LOC के 5 किमी के दायरे में सुंदरबनी से मनकोट तक के 84 स्कूल को अगले तीन दिनों तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। पाकिस्तान आर्मी नौशेरा सेक्टर को निशाना बना रही है। सोमवार की सुबह करीब 7 बजे फायरिंग रूक गई थी। थोड़े समय बाद फिर से फायरिंग शुरू कर दिया गया। दूसरी तरफ केंद्रीय गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा है कि पाकिस्तान की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं J-K विधानसभा में पाकिस्तान की गोलाबारी पर जमकर हंगामा हुआ। BJP विधायक रवींद्र रैना ने विधानसभा में पाकिस्तान की हरकत का मुद्धा उठाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

सेना के ऑपरेशन ऑलआउट से बौखला गया पाकिस्तान

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के ऑपरेशन ऑलआउट से पाकिस्तान बौखला गया है। इसलिए भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि पाकिस्तान बिम्बर गली, माछिल, पुंछ, रामपुर, मेंढर सेक्टर को निशाना बनाने की कोशिश में हैं। दूसरी तरफ सीमा पार से करीब 100 आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में हैं। पाकिस्तान, मेंढर, कोटली इलाके से आतंकवादियों को भारत भेजने की कोशिश कर रहा है। रविवार से शुरू हुए गोलाबारी में 4 जवान शहीद हो गए, जबकि 2 घायल हैं। शहीद हुए कैप्टन कपिल कुंडू की उम्र सिर्फ 23 साल थी और 10 फरवरी को उनका जन्मदिन था। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश के दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

परिवार के साथ पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए कैप्टन कपिल कुंडू। (फाइल फोटो)
परिवार के साथ पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए कैप्टन कपिल कुंडू। (फाइल फोटो)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *