चौ. देवीलाल के करीबी साथी ने थामा जननायक जनता पार्टी का दामन, जानिये कौन है वो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जननायक स्वर्गीय चौ. देवीलाल के करीबी साथी रहे भिवानी के गांव मुंढाल निवासी मुख्त्यार सिंह ने अपने समर्थकों सहित दुष्यंत चौटाला की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जननायक स्वर्गीय चौ. देवीलाल के करीबी साथी रहे भिवानी के गांव मुंढाल निवासी मुख्त्यार सिंह ने अपने समर्थकों सहित दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने मुख्त्यार सिंह को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया।

इस दौरान मुख्त्यार सिंह ने जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी ही सही मायनों में चौधरी देवीलाल के मार्ग पर चल रही है। बता दें कि मुख्त्यार सिंह की भिवानी के मुंडाल बस स्टैंड पर दुकान है और जब भी चौधरी देवीलाल आते- जाते थे, तो उनके पास जरूर रूकते थे। आस- पास के गांव में भी मुख्त्यार नाई का बड़ा रसूख हैं और उनके आने से पार्टी को बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में बड़ी मजबूती भी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *