जयपुर के सीरियल बम ब्लास्ट मामले में चार आरोपियों को फांसी !

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज जयपुर की एक अदालत ने 2008 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए चारों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई हैं,…

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज जयपुर की एक अदालत ने 2008 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए चारों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई हैं, जिनका नाम सैफुर रहमान, सरवर आजमी, सलमान और मोहम्मद सैफ है। इससे पहले अदालत ने 18 दिसंबर को सुनवाई करते हुए इन चारों आरोपियों को इस मामले में दोषी करार दिया था।

13 मई 2008 को हुए 8 अलग-अलग जगह धमाके

बता दें कि 13 मई 2008 को राजधानी जयपुर में 8 अलग-अलग जगहों सिलसिलेवार धमाकों ने पूरे जयपुर शहर को दहल दिया था। इन सिलसिलेवार धमाकों में कुल मिलाकर 71 लोग मारे गए थे। ये सारे धमाके हवा महल के आस-पास के इलाकों में किए गए थे। सभी बम साइकिलों में लगाए गए थे. ये साइकिलें टारगेट किए गए इलाकों में खड़ी कर दी गई थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *