Dr. Manmohan Singh Last Rituals: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सरकारी सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Former Prime Minister Manmohan Singh Last Rituals: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली…

Former Prime Minister Manmohan Singh Last Rituals: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर सरकारी सम्मान के साथ किया गया. मनमोहन सिंह की बेटी ने किया उनका अंतिम संस्कार. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने डॉ. साहब को अंतिम श्रद्धांजलि दी.(Former Prime Minister Manmohan Singh Last Rituals) 

दाह संस्कार के दौरान मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी बांधी गई. कैंब्रिज विश्वविद्यालय की स्मृति में उन्होंने इसके रंगों में से एक को अपनी पगड़ी का हस्ताक्षर रंग बनाया.

26 दिसंबर की रात मनमोहन सिंह का निधन हो गया था. दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. सिंह 92 साल के थे. पिछले कुछ समय समय से काफी बीमार चल रहे थे. दम तोड़ने से कुछ देर पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया. 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे. देश की अर्थव्यवस्था में उनका अहम योगदान रहा है. उन्होंने देश में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाया. मनमोहन सिंह के सम्मान में केंद्र सरकार ने देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *