ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुनिया में मशहूर देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म आज ही के दिन 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के शहर रमानाथपुरम के छोटे से गांव रामेश्वरम में हुआ था |
राष्ट्र के प्रति खुद को समर्पित करने वाले डॉ कलाम को “जनता का राष्ट्रपति” भी कहा जाता है मिसाइल मैन के नाम से भी जाने जाते थे क्यूंकि एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी सादगी से लोगों के दिलों में बेहद ही खास जगह बनाई थी |
इतना ही नहीं लोकप्रियता के मामले में भी डॉक्टर कलाम दुनिया के किसी दिग्गज नेता से कम नहीं रहे | भारत के 11वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले डॉ. कलाम का शुरुआती जीवन आर्थिक तंगी में गुजरा | लेकिन बुलंद हौसले ने उनके इरादों पर पानी फेरने वाले हर मनसूबों को नाकाम कर दिया
