पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन, वाजपेयी के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का पार्थिव शरीर आखिरी दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा गया है ।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का पार्थिव शरीर आखिरी दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा गया है । तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर एक बजे बीजेपी मुख्यालय से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में देश-दुनिया के कई नेता शामिल होंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें कई प्रमुख मार्गों को बंद कर ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है ।

अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं समेत हजारों कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होगी । इसके अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश की सरकारों के प्रतिनिधि भी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में मौजूद रहेंगे । भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अमेरिका, चीन, बांग्लादेश, ब्रिटेन, नेपाल और जापान ने दुख जताया है। पाकिस्तान के भावी पीएम इमरान खान ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया है । चीन के राजदूत लुयो झाओहुई ने ट्वीट किया कि सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। चीन और भारत के संबंधों को मजबूत करने में उनके अहम योगदान को हम कभी नहीं भूलेंगे।

अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में अमेरिका के साथ मजबूत भागीदारी पर जोर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के परिजनों और भारत के नागरिकों के प्रति अमेरिकी मिशन अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बांग्लादेश ने भी शोक जताया है। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा कि भारत के सबसे मशहूर पुत्रों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख है।

 Watch Video

https://youtu.be/30T1qoKUZ6E

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *