पूर्व विधायक की पत्नी ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बीजेपी का थामा दामन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव के चलते नेतओं का एक दल से दूसरे में जाने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव के चलते नेतओं का एक दल से दूसरे में जाने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस नेत्री अंजली बंसल ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। अंजली बंसल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

bjp

बता दें कि अंजली बंसल पंचकूला के पूर्व विधायक स्वर्गीय डीं. के. बंसल की पत्नी हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेत्री अंजली बंसल हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महा सचिव के पद पर थी। अब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में अंजली बंसल ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *