ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बद्दी के दीप रेस्टोरेंट के समीप पूर्व विधायक के भतीजे और उसके तीन दोस्तों के साथ बदमाशो ने मारपीट की | पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार के बड़े भाई का बेटा सोहन सिंह अपने तीन साथियों के साथ अपनी वोलवो गाडी में बैठा था | इस बीच काफी संख्या में लोग गाडिय़ों में सवार हो कर आए | पहले बदमाशो ने इनकी गाडियों के शीशे तोडे | फिर बदमाशों ने डंडो, हाकी व बेस बोल के डंडे से चारों की धुनाई की | किसी तरह भाग कर सबने अपनी जान बचाई |
जख्मी हालत में उन्हें बद्दी स्थित सीएचसी पहुंचाया गया | हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रैफर किया गया है | शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने हवा में फायर भी की थी | पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है | इस बारे में जब आलाधिकारियों से पुष्टि करनी चाही तो वह कैमरे के सामने, बयान देने से मना कर दिया और फोन पर ही पूरे मामले की पुष्टि की | डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बद्दी पुलिस ने सूरज के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है | दून के पूर्व विधायक ने इस घटना की निंदा की और पुलिस प्रशासन की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए |
पूर्व विधायक के भतीजे और उसके साथियों के साथ मारपीट
घायलों को पीजीआई किया गया रैफर
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पूर्व विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल


