कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सूरजेवाला का निधन, पार्टी में शोक की लहर

ऑनलाइन डेस्क/लिविग इंडिया न्यूज: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व कैथल के पूर्व विधायक शमशेर सिंह सूरजेवाला का निधन, वे पिछले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविग इंडिया न्यूज: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व कैथल के पूर्व विधायक शमशेर सिंह सूरजेवाला का निधन, वे पिछले काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे। शमशेर सिंह सूरजेवाला कॉंग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पिता है। शमशेर सिंह सूरजेवाला का 3 बजे नरवाना में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें, शमशेर सिंह सूरजेवाला नरवाना से कुल 4 बार विधायक रह चुके हैं। शमशेर सूरजेवाला 1992 में 6 साल के लिए राज्यसभा चले गए थे। जिसके बाद नरवाना सीट उनके बेटे रणदीप ने संभाली। राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के कई साल बाद शमशेर सूरजेवाला ने 2005 में कैथल से चुनाव लड़ा क्योंकि नरवाना की सीट पर तब तक उनके बेटे रणदीप पूरी तरह सक्रिय हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *