पूर्व सीएम हुड्डा का बीजेपी सरकार पर वार, सरकार के 4 साल पूरे होने पर कसा तंज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 26 अक्टूबर को हरियाणा में बीजेपी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं | हरियाणा सरकार के नुमाइंदे चार साल बेमिसाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 26 अक्टूबर को हरियाणा में बीजेपी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं | हरियाणा सरकार के नुमाइंदे चार साल बेमिसाल का नारा देकर अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे हैं | वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फेंस कर सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया | हुड्डा ने बीजेपी सरकार को इवेंट मैनेजमेंट में अव्वल बताया | उन्होने कह कि खट्टर सरकार ने जितना पैसा पब्लिसिटी पर खर्च किया उतना अभी तक किसी ने नहीं किया |

रोडवेज की हड़ताल को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं | सरकार को अपनी हठ छोड़ कर कर्मचारियों की मांग मान लेनी चाहिए | वहीं हुड्डा ने एक बार फिर इनेलो को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियां आपस में मिली हुई हैं | इनेलो ने एसवाईएल पर खूब ड्रामा किया |  वहीं इनेलो के आपसी विवाद पर हुड्डा ने बोलने से मना कर दिया |

Watch Video

https://youtu.be/hLmC1rNCaEs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *