ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस वार्ता की | इस दौरान हुड्डा ने अपने विरोधी दलों को निशाने पर लिया | हुड्डा ने रोहतक से अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा की जीत का दावा ठोकते हुए कहा कि, प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी | वहीं अशोक तंवर के स्ट्रांग रुम के बाहर ईवीएम के खाली पड़े ट्रकों को आग लगाने वाले बयान पर कहा कि, वो गांधीवादी हैं और आग लगाने में नहीं बल्कि आग बुझाने में विश्वास करते हैं |
हुड्डा ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, बीजेपी के राज में 3 बार हरियाणा जला, और बीजेपी ने प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को आजतक सार्वजनिक नहीं किया | जो ये बताता है कि, हरियाणा को जलाने में बीजेपी का हाथ था | उनका कहना है कि, अगर उनकी सरकार आई तो फिर वो निष्पक्ष जांच करवायेंगे और दोषियों को सजा दिलवायेंगे |
Watch Video
