ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस ने एक बार फिर से मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-29 में चल रहे एक मसाज पार्लर पर छापामारी कर वहां से पांच विदेशी युवतियों समेत 11 युवतियों और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में भी एक विदेशी ग्राहक है।
गुरुग्राम पुलिस पिछले काफी समय से शहर में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा कर लगातार इस धंधे में लगे लोगों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन उसके बाद भी शहर में देह व्यापार का धंधा रुक नहीं रहा है। गुरुग्राम सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर में चल रहा स्पा टाइम्स मसाज पार्लर पर फर्जी ग्राहक भेजकर छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस को वहां से पांच विदेशी युवतियों समेत 4 युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में भी एक विदेशी नागरिक है।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि गिरफ्तार की गई युवतियों में 5 युवतियां थाईलैंड की नागरिक हैं, जबकि 5 युवतियां मणिपुर और एक युवती यूपी की रहने वाली है। पुलिस ने मसाज पार्लर से 4 युवको भी गिरफ्तार किया है, जिनमे दो पार्लर के मैनेजर हैं, जबकि दो युवक ग्राहक हैं। एक ग्राहक विदेशी है जो कि कोरिया का नागरिक है, जबकि दूसरा चेन्नई का रहने वाला है। पुलिस कार्रवाई के दौरान मसाज पार्लर युद्धवीर सिंह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मसाज पार्लर के खिलाफ भी मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


