Faridabad में खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावट पर सख्ती, 250 किलो नकली पनीर जब्त, मौके पर ही पनीर को किया नष्ट

फरीदाबाद, 27 अक्टूबर फरीदाबाद में त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 27 अक्टूबर

फरीदाबाद में त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में टीम ने बल्लबगढ़ अनाज मंडी स्थित दुकानों पर छापा मारकर जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान JK पनीर से करीब 250 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त किया गया। विभाग द्वारा जब्त पनीर को नष्ट किया गया।

विभाग का कहना है कि प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।त्योहारी सीजन में मिठाइयों, दूध और पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। अधिकारियों का उद्देश्य मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अन्य खबरें जानें-

Major action by Amritsar Police: ਗ਼ੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗੈਂਗ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, 16 ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਮੇਤ 4 ਕਾਬੂ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *