लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: धुंध के कारण ट्रेनों में सफर करने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गहरे कोहरे के कारण ट्रेनें अपने निधारित समय से काफी देर से चल रही है जिस कारण लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे प्रशासन ने कोहरे से निजात पाने के लिए ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस को लगाना शुरू किया है। इस डिवाइस को लगाने से ये फायदा होगा कि ट्रेनों की देरी में कोई दिक्कत नही आएगी।
ये डिवाइस ड्राइवर को आने वाले सिंग्नल व क्रोसिंग की जानकारी 2 किलोमीटर पहले ही दे देता है जिससे कोहरे के मौसम में ट्रेन की रफ्तार 30 किलोमीटर और बढ़ जाएंगी। अब तक लगभग 1,000 ट्रेनो में ये डिवाइस लग चुका है और 5,000 ट्रेनो में लगाने की योजना बनाई गई है।


