ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत और 11 घायल हो गए हैं। हादसा बावल के साबन चौक के पास हुआ है। यहां कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टकराने वाले वाहनों में सवारियों से भरी बस, ट्रक, कार और पिकअप गाड़ियां शामिल हैं। कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी शून्य हो गई। स्थिति यह थी कि दुर्घटना के बाद जो लोग वाहनों में फंसे

