चारा घोटाला मामला: लालू यादव को आज सुनाई जाएगी सजा

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले के दोषी पाए जाने बाले लालू प्रसाद यादव फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले के दोषी पाए जाने बाले लालू प्रसाद यादव फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं। लालू यादव को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 23 दिसंबर को देवघर से अवैध धन निकासी के मामले में लालू यादव को दोषी करार दिया था। सीबीआई के वकील ने गुरुवार को इस मामले में अभियुक्तों के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी। सीबीआई के वकील ने अदालत में कहा कि दोषियों को ज्यादा से ज्यादा सजा मिले, ताकि कोई फिर से ऐसा घृणित अपराध करने की हिम्मत नहीं कर सके।

लालू प्रसाद समेत16 लोगों को भी आज ही सजा सुनाई जाएगी | फैसला वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए सुनाया जाएगा। लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले से जुड़े कुल पांच मामलों में रांची में मुकदमे चल रहे थे जिनमें चाईबासा कोषागार से 37 करोड़ 70 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में उन्हें तथा जगन्नाथ मिश्रा को 30 सितंबर, 2013 को दोषी ठहराये जाने के बाद तीन अक्तूबर को क्रमश: पांच वर्ष कैद, 25 लाख रुपये जुर्माने एवं चार वर्ष कैद की सजा सुनायी जा चुकी है। सीबीआई कोर्ट में जज ने सजा सुनाने की प्रकिया शुरू की। कोर्ट के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी होगी लालू यादव की पेशी। जेल से नहीं आएंगे कोर्ट।

चारा घोटाला मामला: लालू यादव को आज सुनाई जाएगी सजा

रांची की स्पेशल CBI कोर्ट सुनाएगी फैसला

दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनाई जाएगी सजा

15 अन्‍य दोषियों को भी हो सकता है सजा का ऐलान

लालू प्रसाद यादव ने कोर्ट में दायर की याचिका

स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कम सजा देने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *