ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना शहर के गिल चौक के ऊपर निकलते फ्लाईओवर की स्लैब निकल जाने के कारण लोगों में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने फ्लाईओवर से गुजरने वाले Traffic को बंद कर दिया।
गणीमत यह रही कि इस हादसे के कारण किसी को भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। पर इस घटना के बाद फ्लाईओवर की रख रखाव सवाल खड़े हो गए है।
गौरतलब है कि फिरोजपूर से होकर दिल्ली चंडीगढ़ को जाने के लिए इस फ्लाईओवर से गुजरना पडता है। पर इसको बंद करने के बाद लोगों को काफी मुश्कीलों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल इस फ्लाईओवर की जांच की जा रही है।


