Nepal Floods News: नेपाल में लगातार हो रही बारिश ने कई शहरों में कहर बरपाया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में बाढ़ से कम से कम 112 लोगों की मौत हो गई है. नेपाल के कई हिस्से शुक्रवार से हो रही बारिश से जलमग्न हो गए हैं. (Nepal Floods News)
भारी बारिश के कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. काठमांडू में नौ, ललितपुर में 16, भक्तपुर में पांच, कवरपालन चौक में तीन, पंजथर और धनकुटा में दो-दो और झापा और धाडिंग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.
नेपाल में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 112 लोग मारे गए हैं और 60 घायल हुए हैं. नेपाल के कई हिस्सों में गुरुवार से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है.
नेपाल पुलिस के उप प्रवक्ता बिश्व अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नेपाल में अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 34 की मौत काठमांडू घाटी में हुई है. उन्होंने कहा कि बाढ़ में 60 लोग घायल भी हुए हैं. जबकि दर्जनों लोग लापता हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live https://youtube.com/live/92EIYf5N1ds



