Flood havoc in America: अमेरिका के टेक्सास (Texas) के केर काउंटी में भीषण बाढ़ के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाढ़ को ‘बहुत भयानक’ बताया और कहा कि लोगों को हर तरह की मदद मुहैया कराई जाएगी.
ट्रंप ने कहा कि यह बाढ़ बहुत भयानक है. उन्होंने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग मारे गए हैं. जानकारी मिली है कि कुछ युवाओं की मौत हो गई है. ट्रम्प ने एयरफोर्स वन विमान में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. हम वहां के गवर्नर से बात कर रहे हैं.
टेक्सास के गवर्नर ने कहा कि बाढ़ के पानी में बह गए लोगों की तलाश जारी है. राज्य में स्थानीय अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं. बह गए लोगों की तलाश के लिए 24 घंटे का बचाव अभियान चल रहा है. बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर हर समय हेलीकॉप्टर मौजूद हैं, ताकि आपात स्थिति में लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टेक्सास के केर काउंटी में बाढ़ के बाद चलाए गए बचाव अभियान में 200 से अधिक लोगों को बचाया गया है. राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है. बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात तक 200 से अधिक लोगों को बचा लिया गया था. इनमें से 167 लोगों को हेलीकॉप्टर से बचाया गया है. उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में काफी दिक्कतें आ रही हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



