न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रौशनी का त्योहार दिवाली घर की दहलीज पर है और हम सभी उसके स्वागत की तैयारियों में खड़े हैं। दूसरी तरफ दिवाली के ठीक पहले ग्राहकों पर ऑफर्स की बौछार होनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में Flipkart ने चार दिनों का विशेष Big Diwali Sale शुरू किया है, जो 13 अक्टूबर की आधी रात से शुरू हो जाएगा। Big Diwali Saleकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि चार दिनों के दौरान खरीदारों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (खासकर मोबाइल) पर विशेष छूट मिलेगी। Flipkart मोबाइल्स पर डिस्काउंट्स, एक्सचेंज ऑफर, कैशबैक जैसे लुभावने ऑफर्स दे रहा है।
Big Diwali Sale के दौरान अगर आप iPhone 7 (32GB) खरीदेंगे तो आपको यह 49,000 की जगह 38,999 रूपए देना होगा। जबकि Samsung Galaxy On Max डिस्काउंट के साथ 16,900 रूपए की जगह 12,900 रूपए में उपलब्ध होगा। इसी तरह Xiaomi M1 A1 फोन 14,999 की जगह 14,000 रूपए पर मिलेगा। अगर आप Big Diwali Sale सेल के दौरान Honor 9i मोबाइल खरीदते हैं तो एक साल का बॉयबैक गारंटी मिलेगा। इसका मतलब यह हुआ कि अगर एक साल के दौरान Honor 9i को किसी दूसरे फोन से एक्सचेंज करेंगे तो आपको 50 प्रतिशत कैशबैक ऑफर मिलेगा।
इसके अलावा Samsung Galaxy S7, Samsung On5, Redmi Note 4, Oppo F3 Plus, Xiaomi Mi Max 2, Honor 8 Pro, Samsung Galaxy On Nxt, Infinix Note 4, iPhone SE, Samsung Galaxy J7 और J6, Honor 6X, Lenovo K6 Power, Google Pixel XL भी विशेष डिस्काउंट पर उपलब्ध है। Big Diwali Sale के बहाने Flipkart की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचा जा सके। वहीं दूसरी ऑनलाइन साइट्स मसलन amazon, paytm को टक्कर दिया जाए। खैर, कंपनी की मंशा जो भी हो, अगर आप भी दिवाली पर मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं तो Big Diwali Sale इंतजार कर रहा है।
