नशे के खात्मे के लिए एकजुट हुए 5 राज्य, बनाया ये खास प्लान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशे की समस्या आज गंभीर रूप धारण कर चुकी है और युवाओं को दीमक की तरह खोखला कर रही है। इस गंभीर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशे की समस्या आज गंभीर रूप धारण कर चुकी है और युवाओं को दीमक की तरह खोखला कर रही है। इस गंभीर समस्या के निपटारे को लेकर पांच  राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरूवार को चंडीगढ़ में आयोजित कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं में फैल रही नशे की लत को खत्म करने को लेकर गहनता से चर्चा की गई।conference

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के सीएम जय राम ठाकुर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ‌त्रिवेंद्र सिंह रावत कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। उन्होंने नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए सराकार की ओर से किए गए प्रयासों के बारे में लोगों को बताया।

cm

 

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, वह अपने राज्य में Haryana Control of Organised Crime Act (HRCOCA) जल्द लागू करेंगे। ताकि संगठित अपराध, बढ़ती गैंगस्टर्स व नशा तस्करी पर लगाम लग सके।

captain

इसके अलावा पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ‘राष्ट्रीय ड्रग्स नीति’ बनाने का सुझाव दिया। आगे कहा कि, ड्रग्स की समस्या के निपटारे के लिए सभी राज्यों के सहयोग की जरूरत है।

बता दें, पंजाब के सैंकड़ों युवा स्मैक, हेरोइन व अन्य तरह के नशों की चपेट में है। राजस्थान भी इसमें पीछे नहीं है। राजस्थान में स्मैक और अफीम की लत ने कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। वहीं नशे की जड़ें हिमाचल और उत्तराखंड में भी फैलती जा रही हैं। हजारों की तादाद में युवा इसका शिकार हैं और रीहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती हैं। इस गंभीर समस्या ने निपटने के लिए इस कॉन्फेंस का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *