Madhubani Accident:
कुरुक्षेत्र जिले के पांच लोगों की बिहार के मधुबनी जिले में सड़क हादसे में मौत हुई है। ये 24 फरवरी को अपने गांव से निकले थे। गुरुवार को परिवार के लोग उनके शव लेने के लिए रवाना हो गए।
मरने वाले में कनिपला निवासी संजीव कुमार उर्फ जेपी (35), संजीव के साथ रहने वाली रजनी उर्फ रज्जी उर्फ रजिया (29) और रावलखेड़ी गांव के चाचा-भतीजा विकास (28) और कपिश (26) हैं,

जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे में ऋतिक निवासी सांवला और कार्तिक निवासी धीरपुर घायल हुए।
दो दिन बेटे को साथ लेकर गया-
कृष्ण कुमार ने बताया कि 22 फरवरी की रात को संजीव घर से उसके बेटे साहिल को अपने साथ लेकर गया था। अगले दो दिन तक साहिल का कोई अता-पता नहीं चल पाया। इस दौरान साहिल का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। कल गुरुवार दोपहर को उसने अपनी बहन परमजीत कौर निवासी शेरगढ़ (इस्माइलाबाद) को घर बुलाया था।
साहिल ने मारपीट का लगाया था आरोप-
कल परमजीत ने उसे बताया कि संजीव अपने साथियों के साथ 23 फरवरी के दिन साहिल को लेकर उसके घर आया था। यहां साहिल ने अपने चाचा संजीव पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इसके अगले दिन साहिल का शव बरामद हुआ। संजीव अपने भतीजे के संस्कार तक में शामिल नहीं हुआ।
संजीव की संपत्ति को पुलिस ने किया अटैच
इस घटना से पहले जिला पुलिस ने संजीव कुमार की संपति अटैच करवाई थी। पुलिस ने संजीव के पास एक स्कॉर्पियो, करीब 10 ग्राम सोना, 47 हजार की नकदी समेत 19 लाख रुपए की संपत्ति को अटैच किया था। संजीव ने इस संपत्ति को नशीले पदार्थों को बेचकर जुटाया था। उसकी संपत्ति को अटैच करने के लिए जिला पुलिस ने कम्पीटेंट अथॉरिटी को लिखा था।
संजीव पर दर्ज 10 FIR
जिला कुरुक्षेत्र में संजीव उर्फ जेपी पर NDPS एक्ट की 10 FIR दर्ज हैं। इनमें से कई मामले में संजीव जमानत पर चल रहा था। संजीव अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गया। हालांकि संजीव काफी समय से रज्जी के साथ रहता था। शादीशुदा रज्जी यमुनानगर के साढ़ौरा की रहने वाली थी। रज्जी और विकास के खिलाफ भी कुरुक्षेत्र में NDPS एक्ट के केस दर्ज हैं।
बिहार के मधुबनी में हुआ हादसा
बिहार के मधुबनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर खोपा और परसा चौक के बीच गुरुवार तड़के स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में इन लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और दो का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव कुरुक्षेत्र लाए जाएंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
Chandigarh-Manali NH Bus Accident: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा



