लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: 17 सालों में दिल्ली पर पहली बार छाया सबसे घना कोहरा, जिसके कारण लोगों को झेलनी पड़ी कई मुसीबतें राजधानी और आस-पास के इलाको में मंगलवार सुबह टेम्प्रेचर मिनिमम 5 डिग्री सेल्सियस रहा साल के दूसरे दिन भी यही हालत रही ।
कोहरे के कारण दिल्ली आने-जाने वाली 64 ट्रेने देरी से चली और 21 ट्रेनों को रद् करना पड़ा हवाई यातायात का भी इसी तरह बुरा हाल रहा । दिल्ली के इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट पर सुबह विजिविलिटी काफी कम रही जिसमें 20 फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि 6 उड़ानों को रद् किया गया ।
मौसम विभाग ने बताया कि 31 दिसंबर को भी दिल्ली के इलाको में 6 विजिविलिटी रही थी और 305 सड़क हादसे हुए इनमें 3 की जान गई इतना ही नही 340 से ज्यादा फ्लाइट और 400 सो ज्यादा ट्रेने देरी से चली थी ।





