पंचकूला ,25 अगस्त
पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है. पंचकूला की CMO डॉक्टर मुक्ता कुमार ने जानकारी देते हुए बताया पंचकूला में स्वाइन फ्लू का एक ही मामला सामने आया है जो चंडीगढ़ में डिक्टेट हुआ था और यह व्यक्ति पंचकूला का रहने वाला है ।
फिलहाल उसका घर पर ही उपचार चल रहा है है और हालात सामान्य है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू का मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी पंचकूला में एक ही मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देते हैं तो अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें वहीं उन्होंने यह भी बताया कि डेंगू का भी एक ही मामला सामने आया है।
अन्य खबरें जानें-



