ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम को चार बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सचिवालय में होगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत सभी मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि आज की यह कैबिनेट की पहली बैठक है और इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
माना जा रहा है कि आज की बैठक में ग्रामीण इलाकों में शराबबंदी को कैसे प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके और इस शराबबंदी का क्या प्रारुप हो, इस पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों की मांगों पर भी आज की बैठक में चर्चा हो सकती है। बैठक में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर भी चर्चा संभव है।
