चंडीगढ़ पुलिस की पहली महिला DSP बनी हरजीत कौर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ प्रशासन ने इंस्पैक्टर दलीप रतन और इंस्पैक्टर हरजीत कौर को प्रोमोट कर दिया। हरजीत कौर चंडीगढ़ पुलिस की पहली महिला डी.एस.पी. बनी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ प्रशासन ने इंस्पैक्टर दलीप रतन और इंस्पैक्टर हरजीत कौर को प्रोमोट कर दिया। हरजीत कौर चंडीगढ़ पुलिस की पहली महिला डी.एस.पी. बनी है। दोनों को डी.एस.पी. प्रोमोट करने के आदेश होम स्पैशल सैक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने जारी किए।

harjit-kaur-dsp-

चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने अभी नए बने दोनों डी.एस.पी. को किसी विभाग का चार्ज नहीं दिया है। डी.एस.पी. बने दलीप रतन अभी तक क्राइम ब्रांच में और हरजीत कौर आर्थिक अपराध शाखा में तैनात थे। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने इंस्पैक्टर चरणजीत सिंह की विजीलैंस इंक्वायरी पेंडिंग होने के कारण उनको प्रोमोट नहीं किया। इंस्पैक्टर चरणजीत सिंह की विजीलैंस इंक्वायरी रिपोर्ट आने के बाद ही खाली पोस्ट को भरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *