Chandigarh Covid News: चंडीगढ़ में कोरोना से पहले मरीज की मौत की खबर सामने आ रही है. सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई है. कुछ दिन पहले मरीज को लुधियाना से सेक्टर 32 अस्पताल रेफर किया गया था. स्वास्थ्य में सुधार न होने पर हाल ही में सेक्टर 32 अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीज का कोरोना टेस्ट कराया गया था.
कोविड जांच रिपोर्ट में मरीज कोविड पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद मरीज को आइसोलेट कर दिया गया. मरीज उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का निवासी था और लुधियाना में काम करता था. फिलहाल सेक्टर 32 अस्पताल में भी कोविड के मद्देनजर 10 से 12 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है.
पंजाब में भी कोरोना वायरस फैलना शुरू हो गया है. कुछ दिन पहले मोहाली जिले में राज्य का पहला कोरोना मरीज सामने आया था और आज फिरोजपुर से भी कोरोना वायरस का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि उक्त मरीज हरियाणा के अंबाला शहर से आया था और अब उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. मरीज का अभी इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार उक्त युवक अंबाला शहर का रहने वाला है और गुड़गांव में काम करता है. वह अपने पिता से मिलने फिरोजपुर आए थे. यहां आने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई. जब उन्होंने कोरोना का रैपिड टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.
लोगों से भीड़भाड़ से दूर रहने, मास्क पहनने और सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की जा रही है. कोविड के लक्षण दिखने पर सीधे डॉक्टर के पास जाएं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



