#BigBoss 11 : पहली सुबह ही एक-दूसरे से भीड़ गए घरवाले, आगे और बढ़ेगी तकरार!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : यहां डांस, ड्रामा, एक्शन है तो रोमांस भी, क्योंकि बिग बॉस का सीजन 11 शुरू गया हैl सीजन शुरू होने के…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : यहां डांस, ड्रामा, एक्शन है तो रोमांस भी, क्योंकि बिग बॉस का सीजन 11 शुरू गया हैl सीजन शुरू होने के साथ ही घरवालों के बीच की तकरार दिखने लगी हैl बिग बॉस के घर की पहली सुबह ही घरवालों की लड़ाई दिखीl दरअसल, ‘भाबी जी घर पर हैं’ की भाभीजी मतलब शिल्पा शिंदे और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता एक-दूसरे से भिड़ गएl वजह दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा विवाद बनाl शिल्पा और विकास ने एक-दूसरे को खूब कहाl विकास ने तो शिल्पा को साइको और मेंटली चलेंगे तक कह दियाl हालांकि घरवालों ने बीच-बचाव करके दोनों को शांत कर दियाl

दूसरी लड़ाई सिंगर सपना चौधरी और जुबैर खान के बीच हुईl हुआ यह कि जुबैर सभी कंटेस्टेंट के साथ बैठे थे, इसी दौरान उन्होंने एक एडल्ट जोक सुना दियाl इस पर सपना चौधरी काफी नाराज़ हो गई और उन्होंने जुबैर को लड़कियों के सामने ऐसे जोके नहीं सुनाने की बात कहीl जब दूसरे कंटेस्टेंट भी जुबैर को समझाने लगे तो उन्होंने अपना आपा खो दियाl लेकिन दूसरे कंटेस्टेंट के समझाने के बाद वो शांत हो गएl इस घटना से साफ़ है जब बिग बॉस के घर में पहले दिन ही ऐसा नज़ारा देखने को मिल रहा है तो आगे क्या होगा इसका अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता हैl

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *