देखिए किस गांव में लगा विस. चुनाव का पहला बीजेपी विरोधी बैनर ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के रादौर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में बीजेपी विरोधी पोस्टर लहरा रहा है, पोस्टर पर लिखा है ये गांव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के रादौर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में बीजेपी विरोधी पोस्टर लहरा रहा है, पोस्टर पर लिखा है ये गांव बीजेपी विरोधी है। यहां पर कोई बीजेपी का प्रचार ना करें, अगर कोई प्रचार करता है तो वो अपने जान माल के नुकसान का खुद जिम्मेदार होगा। देखिये वीडियो..

 

दरअसल इस बार बीजेपी ने राज्यमंत्री रहे कर्णदेव कंबोज को इंद्री से रादौर भेज दिया है। यानी इस बार बीजेपी से कर्णदेव कंबोज रादौर में अपनी किस्मत आजमा रहे है। टिकट की घोषणा के तुरंत बाद ही रादौर के एक गांव पालेवाला में बीजेपी विरोधी पोस्टर लगा दिया गया। जिसमें साफ साफ लिखा है कि ये गांव बीजेपी विरोधी है। यहां पर कोई बीजेपी का प्रचार ना करें, अगर कोई प्रचार करता है तो वो अपने जान माल के नुकसान का खुद जिम्मेदार होगा।

पोस्टर पर लिखा जो लिखा है उससे यही साबित होता है कि गांव वालों ने पोस्टर बनाकर बिजली के खंभों से इसे बांध दिया है लेकिन गांव पालेवाला के सरपंच इसे नकार रहे हैं। उनका कहना है कि ये काम किसी शरारती तत्व का हो सकता है या फिर किसी अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ये काम किया है

आपको बतादें की पालेवाला गांव में राजपुत और ब्राह्मण दो वोटर्स की संख्या ज्यादा है हालांकि इस गांव में सभी वर्ग के मतदाता है लेकिन इन दोनों की संख्या ज्यादा है। सरपंच का ये मानना है कि हो सकता है राजपूतों और ब्राह्मणों की गलत छवि बीजेपी में बनाने के लिए ये किसी की कारगुजारी हो

हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि जिस खंभे के सहारे इस बैनर को लगाया गया है , उस खंभे में सीसीटीवी लगे हुए हैं। सरपंच को कयास लगाने की बजाय सीसीटीवी फुटेज खंगालनी चाहिए थी, लेकिन सरपंच ने इसका जिक्र नहीं किया, या तो सीसीटीवी खराब होंगे या फिर सही में गांव के ही लोगों ने ऐसा किया होगा। इस वजह से सीसीटीवी फुटेज का जिक्र नहीं किया।

हालांकि चुनाव के वक्त इस प्रकार की घटनाएं आम हो जाती है खासकर सत्तासीन के विरुद्ध इसका कारण होता है कि उस गांव पर सत्ता में रहते जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देते, हालांकि बाद में ग्रामीणों को वादों का लॉलीपॉप देकर मना लिया जाता है।

हालांकि इस पोस्टर को उतारने की बात सरपंच कहते जरूर नजर आए लेकिन इस चुनावी सीजन में बीजेपी विरोध का पहला पोस्टर हरियाणा में टांग दिया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *