ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गरीब लोगों को मकान देने के लिये केंद्र सरकार की प्रधान मंत्री आवास योजना शुरू की गई है | कच्चे मकानों को पका करने और बेसहारों को घर देने की ये योजना है | लेकिन प्रधान मंत्री योजना स्कीम दम तोड़ती नजर आ रही है | फिरोज़पुर के सरहदी गांवो के लोगो का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास यौजना ने हमारी घर की छतें उजाड़ दी है | गांव हुसैनीवाला और बारे के लोगो ने कहा कि हमे कच्चे मकान को पक्का करने के लिये जिला प्रशासन की और से 1 लाख 50 हजार की तीन किस्तो में पैसे देने की बात कही गई थी | जिसकी पहली क़िस्त 30 हजार में मकान की नीव भरने के लिये जारी की गई थी |
जिससे हमनें आपने कच्चे घरों को गिरा कर अपनी सर की छतें उजाड ली है। हम करीब दो महीने से आस पड़ोस के घरों और झोपड़ी का सहारा लेकर रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की हम इस मसले को लेकर बीडीपीओ को कई बार मिल चुके है मगर मकान के बाकी पैसे अभी तक नही डाले जा रहे है। और जब इस मामले पर एडीसी डा. रिचा से बात की तो उन्होंने कहा कि सभी आवास यौजना लाभपत्री को पहली क़िस्त और दूसरी क़िस्त दी जा चुकी है और जल्द ही तीसरी क़िस्त जारी की जा रही है वहीं सरहदी इलाके के बारे में उन्होने कहा कि इस मामले की जल्द जांच करवाकर लाभपत्री को बकाया राशि जारी कर दी जायेगी ।
दम तोड़ती प्रधान मंत्री आवास योजना !
लाभार्थी हो रहे हैं परेशान
लोगों को नहीं मिली दूसरी किस्त
खुली छत के नीचे सोने को मजबूर लोग
Watch Video
https://youtu.be/sBLPDzq8XNk
