हरियाणा में इस बड़े गैगस्टर पर घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के सोहना इलाके में एक गैगस्टर के घर में घुसकर तीन गोलियां मारी गई है। घटना के बाद गंभीर हालत में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के सोहना इलाके में एक गैगस्टर के घर में घुसकर तीन गोलियां मारी गई है। घटना के बाद गंभीर हालत में घायल को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर अशोक राठी के घर में दो या तीन बदमाश घुसे और उन्होंने फायरिंग कर दी। घटना अलीपुर गांव की है। जैसे ही परिजनों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वो भागे लेकिन इतने समय में बदमाश गोली मारकर फरार हो गए थे।

gangster

घटना के तुरंत बाद घायल अशोक राठी को गुरुग्राम के निजी अस्पताल पार्क हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहाँ पर अशोक राठी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं बताया जा रहा है कि गेंगस्टर अशोक राठी पर कई संगीन मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *