ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका के दक्षिण टेक्सास में स्थित एक चर्च में फायरिंग हुई। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आपको बता दें कि रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान करीब 11.30 बजे एक बंदूकधारी चर्च में घुसा और गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद चर्च के आस-पास पुलिस तैनात कर दी गई।
तैनात पुलिस ने बताया कि हमले में कई लोग हताहत हुए पर हमलावारों को भी मार दिया गया। और अमरीकी मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक बंदूकधारी की पहचान 26 साल के डेविन पी केली के रुप में हुई है, हांलाकि पुलिस ने अभी संदिग्ध की पहचान की पुष्टि नही की है।
इस घटना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर हादसे पर दुख व्यक्त किया है औऱ उन्होने संवेदना जताते हुए कहा कि हम पीड़ितों के परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।



